मुरैना नगर: मनरेगा में लाखों की गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त,सरपंच को तीन दिन का अल्टीमेटम,नहीं तो होगी वसूली और जायेगी कुर्सी।
मुरैना जिले की सिंधौरा पंचायत में मनरेगा कार्यों की जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आई है।75 में से 29 कार्यों में मजदूरी पर बेहद कम खर्च दिखाकर सामग्री मद में 141.06 लाख रुपये के भुगतान हेतु बिल लगाए गए।कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत CEO ने सरपंच लालसिंह कुशवाह को तीन दिन में जवाब देने का नोटिस दिया गया,अन्यथा वसूली और पद से हटाने की कार्रवाई होगी।