राघोगढ़: इंदौर में पीड़ित लोगों से राहुल गांधी मिले, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और राघोगढ़ व बमोरी विधायक भी साथ थे
Raghogarh, Guna | Jan 17, 2026 इंदौर में दूषित पानी से दिवंगत लोगों के पीड़ित परिवारों से मिलने 17 जनवरी को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंचे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ गुना के राघोगढ़ से विधायक पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने मुलाकात की। इसके बाद राघोगढ़ और बमोरी विधायक ने राजपुर में पूर्व गृहमंत्री वाला बच्चन की सुपुत्री के निधन पर श्रद्धांजलि दी।