सदर: सारनाथ पुलिस ने हैबियस कॉर्पस मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
Sadar, Varanasi | May 22, 2026 वाराणसी में सारनाथ पुलिस ने हैबियस कॉर्पस रिट और वर्ष 2013 से दर्ज एक पुराने आपराधिक मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता विभा पटेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विभा पटेल पुत्री विक्रम पटेल, मूल निवासी हवेलिया थाना सारनाथ और वर्तमान निवासी लम्हेटा घाट गोपालपुर, जबलपुर (मध्यप्रदेश) उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचित है।