गड़हनी: गड़हनी क्षेत्र में पैनल में खराबी के कारण 4 घंटों से नहीं है बिजली
गड़हनी ग्रीड में पैनल खराब होने के कारण गड़हनी पावर सब स्टेशन क्षेत्र के कसाप, चांदी, अगिआंव सहित सभी क्षेत्र अंधेरा में डूबा हुआ है। बिजली शनिवार शाम 6:30 बजे से गायब है और रात 10:30 होने वाला है और अभी तक बिजली नहीं है। कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने बताया कि काम चल रहा है अभी एक घंटे और लगेगा यानि रात 11 बजे के बाद ही बिजली मिलेगी ।