विदिशा नगर: नपाध्यक्ष इंदिरा-राजीव उद्यान पहुंचीं, बच्चों के लिए नए झूले और खेल सामग्री का किया उद्घाटन
इंदिरा-राजीव उद्यान मे बच्चों के मनोरंजन के लिए नए खेल खिलौने झूले फिसल पट्टी और अन्य सामग्री नगर पालिका के माध्यम से लगाई गई है। सोमवार सुबह 6 बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, इंदिरा-राजीव उद्यान पहुंचे। इन चीजों का अवलोकन कर उद्घाटन किया। बताया गया कि अन्य पार्क जो शहर में मौजूद है, वहां भी सामग्री लगाई जाएगी।