नवाबगंज: पूर्व मंत्री संग्राम सिंह को श्रद्धांजलि दी गई, बाराबंकी के सरदार पटेल संस्थान में आयोजित हुई सभा
बाराबंकी के पटेलनगर स्थित सरदार पटेल संस्थान में पूर्व मंत्री स्वर्गीय संग्राम सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार करीब 11 बजे किया गया।यह सभा धीरेन्द्र वर्मा द्वारा आयोजित की गई। इस अवसर पर संग्राम सिंह की पुत्री रश्मि वर्मा (पिंकी), सुरेंद्र वर्मा, शीला सिंह और नंदकिशोर वर्मा सहित पूरे परिवार ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।