शाहबाद: बाल रामलीला चौक में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया आरती पूजन
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक और प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी रविवार को रात 9:30 बजे बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर द्वारा संचालित बाल रामलीला चौक पहुंची। यहां पर उन्होंने सर्वप्रथम गणेश जी का माल्यार्पण कर आरती उतारी। तत्पश्चात मंच पर जाकर भगवान श्री राम, लक्ष्मण और सीता जी का आरती पूजन किया।