गोवर्धन: बरसाना में राधा रानी के धाम जा रहे श्रद्धालुओं के टेंपो को कार ने मारी टक्कर, हादसे में भाजपा नेता के भाई की हुई मौत
शनिवार को कोकिलावन में शनिदेव के दर पर शीश नवाने के बाद राधारानी के धाम बरसाना जा रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो को एक बेकाबू वेगनर कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में भाजपा नेता सियाराम तिवारी के भाई दशरथ तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार की चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।