सादाबाद: बिसावर बिजलीघर पहुंचे सैकड़ों किसान, विद्युत कटौती को लेकर किया हंगामा, मिला आश्वासन
बिसावर प्रधान पति जगवेंद्र चौधरी और जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो किसान बिजली घर पर पहुंच गए जहां उनके द्वारा विद्युत कटौती को लेकर जमकर हंगामा किया गया। ग्रामीणों के हंगामें को देखते हुए उच्च अधिकारियों के द्वारा तत्काल शासनादेश के अनुसार आपूर्ति करवाने का आश्वासन दिया गया जिसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हो गया।