अलवर: जयपुर: 12 वर्षीय मूक-बधिर प्रतीक ने निशानेबाजी में किया कमाल, जीता कांस्य
Alwar, Alwar | Jun 22, 2026 शारीरिक कमियों को मात देते हुए शालीमार योजना, राठ नगर निवासी 12 वर्षीय प्रतीक ने जयपुर में कमाल कर दिखाया। मूक-बधिर होने के बावजूद प्रतीक ने राजस्थान शूटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। छठी कक्षा में पढ़ने वाले प्रतीक का निशाना बड़ा सा ठीक है।