गुना नगर: गुना में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया, कार्यकर्ताओं संग किया भोजन
गुना में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में 23 मई को दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री सिंधिया की इस दौरान सादगी देखने को मिली, खुद हाथ से खाना लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर खाया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, पार्टी की एक बेहद अनूठी और मजबूत प्रणाली है जिससे संगठन के नव गठन के साथ अनिवार्य प्रशिक्षण होते है।