बाह: तमंचे के बल पर लूट का 24 घंटे में खुलासा, खेड़ाराठौर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना खेड़ाराठौर पुलिस ने तमंचा दिखाकर बाइक लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, घटना में प्रयुक्त दूसरी बाइक, तीन अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस तथा तीन हजार रुपये ब