ब्यौहारी: ब्यौहारी अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़ और डॉक्टर से मारपीट, कई आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज
ब्यौहारी सिविल अस्पताल में एक युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। युवक के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन और दोस्तों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की, ड्यूटी डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना की सूचना अस्पताल स्टाफ ने डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात क