नौगांव: नेगुवा गांव में शराब की सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों में विवाद, धक्का-मुक्की के बाद हंगामा, युवक गिरफ्तार
नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेगुवा में रविवार रात उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब अवैध शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे कुछ पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने उन्हें शराब कंपनी के गुर्गे समझ लिया, जिसके बाद मौके पर विवाद बढ़ गया और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।पुलिस