बहरोड़: डंपर चालक की लापरवाही से टूटा बिजली का पोल, कुजोता गांव में बिजली आपूर्ति हुई बाधित
Behror, Alwar | Jun 14, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के गांव कुजोता में देर रात एक डंपर चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल को टक्कर मारते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर गया, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।