भरतपुर: सेवर के चौकीपुरा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत
गोवर्धन परिक्रमा लगाने और मंदिर (भरतपुर) में दर्शन करने के बाद आगरा (यूपी) निवासी दंपती बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा भरतपुर के सेवर थाना इलाके में चौकीपुरा के पास रविवार सुबह 7 बजे हुआ।