भरतपुर: भरतपुर अटल बंद थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार
भरतपुर अटल बंद थाना पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गैंग के एक सदस्य को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके कब्जे से रुपए और पैसे निकालने की पर्चियां जब्त की गई थी। फिलहाल पुलिस इस गैंग के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।