शिवपुरी नगर: शिवपुरी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, ₹5 लाख का माल बरामद
शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने शहर में सक्रिय चोरों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग नकबजनी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किए गए तीन नए फ्रिज, एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम और पीतल के धार्मिक पात्रों सहित कुल 5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया।