कोरबा: कोरबा के पावर सिटी कॉलोनी में दो घरों में चोरी, ठेकेदार और रिटायर्ड कर्मी के घर से लाखों के जेवर गायब
Korba, Korba | Apr 5, 2026 कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र स्थित पावर सिटी कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों में चोरी की वारदात हुई है। चोर ठेकेदार और सीएसईबी के रिटायर्ड कर्मी के मकानों से सोने के बिस्कुट, जेवरात और नकदी सहित लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।