बरेली: बरेली में मारपीट के बाद युवक की मौत, सुभाषनगर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, एसपी सिटी ने दी जानकारी
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना के बाद एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, 21 और 22 अक्टूबर की दरमियानी रात सुभाषनगर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया था। घायल की मौत होने के बाद पुलिस ने