भीलवाड़ा: पंडेर के पास बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में दंपति गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी
पंडेर के समीप बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला,एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दम्पति को अपनी चपेट में ले लिया ।हादसे में बाइक सवार दम्पति गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।