खंडवा नगर: खंडवा में आज पांच घंटे बिजली गुल रहेगी, गणगौर घाट समेत कई इलाकों में होगा मेंटेनेंस कार्य
खंडवा में सोमवार को 11 केवी बेमको फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। सहायक यंत्री महेश कुमार सोलंकी के अनुसार सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक गणगौर घाट, रामसेतु पुरम, महाकालीपुरम, ट्रेचिंग ग्राउंड, प्रेम नगर, सियाराम चौक, राजेंद्र नगर, विशाल नगर सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी सोमवार सुबह 7 बजे की है।