दूनी: दूनी-नगरफोर्ट मार्ग (34A) पर स्थित घाड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने मचाया कहर
Duni, Tonk | Jul 13, 2026 दूनी-नगरफोर्ट मार्ग (34A) पर स्थित घाड़ में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे बने पाराशर परिवार के सती माता मंदिर में जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे के समय मंदिर के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि का खतरा टल गया।