जालोर में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की प्रदेशव्यापी कर्मचारी जागृति यात्रा के दसवें दिन जालोर में कर्मचारियों का जोरदार स्वागत हुआ। अजमेर से पाली व सिरोही होते हुए जालोर पहुंची। यात्रा में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। महासंघ ने आरजीएचएस निजीकरण रोकने, सरेंडर लीव भुगतान सहित 25 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
Jalor, Jalor | Jun 18, 2026