जमुई में ‘मुखिया समन्वय सम्मेलन’, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
जमुई में बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय जमुई द्वारा ‘मुखिया समन्वय सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलाधिकारी श्री नवीन ने बैंक, प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय को मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला बताया।
जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और बैंक ऋण से जोड़ने, ऋण की समयबद्ध अदायगी में सहयोग करने तथा ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
सम्मेलन में वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग, कृषि एवं स्वरोजगार ऋण और विकसित बिहार के लक्ष्य पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
जनप्रतिनिधि + प्रशासन + बैंक = सशक्त पंचायत और मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था।
#Jamui #JamuiNews #मुखियासमन्वयसम्मेलन #ग्रामीणअर्थव्यवस्था #बिहारग्रामीणबैंक #PMसूर्यघर #मुफ्तबिजलीयोजना #विकसितबिहार #वित्तीयसमावेशन #Banking #BiharNews #SevanTakNews
Sono, Jamui | Aug 24, 2026