जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान के प्रतीक बिरसा मुंडा को आगर ने किया नमन,
उत्साहपूर्वक मनाया गया जनजाति गौरव दिवस
भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन एवं अपनी संस्कृति और स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। उनके इसी जीवन दर्शन और बलिदान को स्मरण करते हुए आगर में जनजाति गौरव दिवस जिला प्रशासन जनजाति कार्य विभाग द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया।
कंपनी गार्डन से झंडा चौक तक निकली वृहद रैली
जनजाति गौरव दिवस पर रविवार को आगर में वृहद रैली आयोजित की गई। रैली कंपनी गार्डन से प्रारंभ होकर झंडा चौक तक निकली। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनजाति समाज के प्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य और जयघोष के साथ रैली ने पूरे नगर में उत्साह का वातावरण बना दिया।
मांगलिक भवन में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम
कंपनी गार्डन के मांगलिक भवन में जनजाति गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री भैरू सिंह चौहान, श्री महेश भिलाला, श्रीमती आभा चोपड़ा, श्रीमती रेखा यादव, श्री प्रेम नारायण यादव, श्री मोहनलाल कटारा, श्री अशोक प्रजापति एसडीएम श्री कमल मंडलोई एवं जिला संयोजक श्री शेखर उइके सहित जनप्रतिनिधि पार्षद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षक गण एवं नागरिक तथा पत्रकारगण उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय समारोह और प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का हुआ सीधा प्रसारण
धार जिले के डही से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी उपस्थित जनों ने देखा और सुना।
छात्र-छात्राओं ने दी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के माध्यम से बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और जनजाति संस्कृति के गौरव को जीवंत किया गया।
प्रारंभ में अतिथियों ने दी प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागतजिला संयोजक श्री शेखर उइके एवं श्री राकेश शर्मा ने किया।
अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भैरू सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय एवं जनजाति वर्ग के नेता श्री महेश भिलाला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उपस्थित जनों को जनजाति गौरव दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh
Ujjain Commissioner
Agar Malwa, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026