आंवला: आंवला में भाकियू (शंकर) ने किया प्रदर्शन, किसानों और आमजन की समस्याओं पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Aonla, Bareilly | Jun 24, 2026 आंवला में भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने बुधवार दोपहर एक बजे तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। संगठन ने किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार आंवला बृजेश कुमार वर्मा को नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को खाद वितरण में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।