पटना ग्रामीण: पटना में गंगा नदी के किनारे 109 प्रमुख घाटों को 21 सेक्टर में विभाजित कर तैयारी की जा रही है
स्थानीय पूजा समितियों से समन्वय कर छठ महापर्व हेतु घाटो की मानकों के अनुसार तेज़ी से तैयारी की जा रही है। गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे संबंधित अधिकारियों ने घाटों का जायजा लिया। गंगा नदी के किनारे 109 प्रमुख घाटों को 21 सेक्टर में विभाजित करते हुए डेडिकेटेड टीम सतत क्रियाशील है।