जगाधरी: विशाल नगर से 15 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने किया गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 15 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को बाइक पर जाते हुए गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर, कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़े गए युवक की पहचान सुंदर विहार कॉलोनी के दिवांशु के रूप में हुई है जिस पर पहले भी तीन मामले कोर्ट में विचारा धीन है।