जगाधरी: यमुनानगर के एम. एल. एन. कॉलेज में लेखक ब्रह्म दत्त शर्मा के द्वारा लिखे उपन्यास आधी दुनिया पूरा आसमान का हुआ विमोचन
यमुनानगर के एम. एल. एन. कॉलेज में लेखक ब्रह्म दत्त शर्मा के द्वारा लिखे उपन्यास आधी दुनिया पूरा आसमान का विमोचन हुआ। इसमें भ्रूण हत्या की समस्याओं को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से उठाया गया है और साथ ही साथ समाज में बेटा व बेटी के अंतर को कम करने की दिशा में एक सार्थक पहल की गई है। इसमें ग्रामीण परिवेश में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से उठाया गया है। यहां पहुंचे सभी प्रवक्ताओं ने लेखक ब्रह्म दत्त की लेखनी की खूब तारीफ की।