जगाधरी: ऑनलाइन काम देने के नाम पर विष्णु नगर के व्यक्ति से ठगे ₹1,25,887 रुपए पुलिस को दी शिकायत तो मामला दर्ज
यमुनानगर पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में विष्णु नगर निवासी रॉबिन ने जानकारी देते बतलाया कि ऑनलाइन काम दिलाने के नाम पर मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर कर उसे ₹1,25,887की ठगी हो गई है। जिस पर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए इसमें कार्रवाई को आगे शुरू किया है। व्यक्ति को महिला के द्वारा फोन ऑनलाइन काम का लालच देकर मोबाइल में ऐप डाउनलोड करा की गई है ठगी।