जगाधरी: 8 महीने से सैलरी ना मिलने के चलते लैब टेक्नीशियन व लेक्चरर ने परिवार के साथ शिव नगर कॉलोनी में किया प्रदर्शन
अलग-अलग जगहों पर काम करने वाले लेक्चरर व लैब टेक्नीशियन को पिछले 8 महीने से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों ने परिवार के साथ प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री से वेतन दिलाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है की वह कहां से उधार लेकर अपने घर का गुजर करें, कहां से अपने बनाए हुए मकान की लोन की किस्त दें। इसको लेकर पहले भी वह दो बार शिक्षा मंत्री से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।