कटिहार: कुमारी पुर के पास ऑटो और बाइक की टक्कर में 7 महिलाओं सहित 9 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
रविवार की दोपहर 12 बजे कुमारी पुर के समीप ऑटो व बाइक की भिड़ंत में नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमें सात महिलाएं और दो पुरुष है। दुर्घटना में सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी है और सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सभी घायल एक ही परिवार से है और नरपतगंज के रहने वाले है। मनिहारी गंगा नदी स्नान करने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।