कटिहार: रोजित पुर हाईवे पर पिकअप और ऑटो की टक्कर, एक महिला समेत तीन घायल
रविवार की सुबह 10 बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रोजित पुर हाईवे में सड़क हादसे के दौरान एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे में महिला की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए सदा अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। जहां दुर्घटनाग्रस्त पिकअप व ऑटो को सड़क से हटाकर आगे कार्रवाई में जुट गई है