सीतापुर: नैमिष फटका के पास सड़क पर पैदल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
जनता की नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के नैमिष फटका के पास सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में श्रद्धालु महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था जहां जिला अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।