सीतापुर: नैमिष क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के नैमिष क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर एक ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम दिन सोमवार को कराया है।