Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur

बैतूल से विदा हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, हेलीपैड पर आत्मीय विदाई बैतूल,। बैतूल दौरे के बाद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल को जिले के हेलीपैड पर लगभग 12:30बजे आत्मीय और गरिमामय विदाई दी गई। विदाई समारोह के दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री डीडी उईके, जिले के प्रभारी एवं लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, अपर मुख्य सचिव श्री संजय शुक्ला, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए उनके सफल बैतूल प्रवास के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति के आगमन और प्रवास को लेकर जिले में उत्साह का माहौल रहा। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के बीच पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। बैतूल के लिए राष्ट्रपति का यह दौरा एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल के रूप में याद किया जाएगा। #MPNews #IndiaNews #GovernorMP #DDUikey #NewsUpdate #Shorts #ReelsIndia #TrendingNow #HindiNews #NewsReel

Betul Nagar, Betul | Jun 18, 2026

MORE NEWS

➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 112 विद्यार्थियों का हुआ चयन

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अटल सभागार में युवा संगम 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई बैतूल तथा स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में 236 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें 96 छात्राएं एवं 140 छात्र शामिल थे। रोजगार मेले में प्रारम्भिक रूप से 112 विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम मदान ने युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार प्रदान करने वाला बनना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. अनीता सोनी ने कहा कि युवा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए उनमें अपने लक्ष्य के प्रति जुनून, समर्पण तथा निरंतर प्रयास की भावना होना आवश्यक है।

जिला रोजगार अधिकारी डॉ. श्याम कुमार धुर्वे ने बताया कि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सशक्त बना सकें।

जिला युवा संगम-2026 के अंतर्गत आयोजित इस रोजगार मेले में सागर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड रायसेन, जीके एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, टैलेंट कॉर्प सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नागपुर, आईसर-सीआईआई स्किल डेवलपमेंट पीथमपुर, क्वैस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, वर्लपूल प्राइवेट लिमिटेड पुणे, आयाम वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, प्रथम एजुकेशन भोपाल एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस बैतूल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निहारिका भावसार एवं श्री संतोष पवार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, डॉ. नीलिमा पीटर, प्राचार्य आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े, टीपीओ एवं संयोजक, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रो. ऋषिकांत पंथी, टीओ, शासकीय आईटीआई श्री रूपेश कुमार ठाकरे सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Skill Development, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ जिला स्तरीय रोजगार मेले में 112 विद्यार्थियों का हुआ चयन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, जयवंती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अटल सभागार में युवा संगम 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई बैतूल तथा स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ बैतूल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में 236 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें 96 छात्राएं एवं 140 छात्र शामिल थे। रोजगार मेले में प्रारम्भिक रूप से 112 विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री घनश्याम मदान ने युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार प्रदान करने वाला बनना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. अनीता सोनी ने कहा कि युवा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर सकते हैं। इसके लिए उनमें अपने लक्ष्य के प्रति जुनून, समर्पण तथा निरंतर प्रयास की भावना होना आवश्यक है। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. श्याम कुमार धुर्वे ने बताया कि भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे अपने भविष्य को सुरक्षित एवं सशक्त बना सकें। जिला युवा संगम-2026 के अंतर्गत आयोजित इस रोजगार मेले में सागर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड रायसेन, जीके एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, टैलेंट कॉर्प सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नागपुर, आईसर-सीआईआई स्किल डेवलपमेंट पीथमपुर, क्वैस कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, वर्लपूल प्राइवेट लिमिटेड पुणे, आयाम वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, प्रथम एजुकेशन भोपाल एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस बैतूल सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. निहारिका भावसार एवं श्री संतोष पवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, डॉ. नीलिमा पीटर, प्राचार्य आईटीआई श्री शुभम वानखेड़े, टीपीओ एवं संयोजक, स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रो. ऋषिकांत पंथी, टीओ, शासकीय आईटीआई श्री रूपेश कुमार ठाकरे सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Skill Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

➡️  #विश्व_सिकल_सेल_एनीमिया_दिवस : जिला चिकित्सालय में जागरूकता, परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बैतूल में शुक्रवार को सिकल सेल एनीमिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, रोगियों को परामर्श प्रदान करने तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। अतिथियों ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंकिता सीते द्वारा बैतूल जिले में संचालित सिकल सेल नियंत्रण एवं उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने जिले में अब तक किए गए स्क्रीनिंग कार्य, रोगी पहचान, फॉलोअप व्यवस्था, उपचार सेवाओं तथा जनजागरूकता गतिविधियों की उपलब्धियों से अतिथियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर सिकल सेल की त्वरित एवं सटीक जांच में उपयोगी गैज़ेल मशीन का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने मशीन की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर इसकी उपयोगिता की सराहना की।  विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल एवं डॉ. योगेश पंडाग्रे ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सिकल सेल जांच सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से गैजेल मशीन उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

शिविर के दौरान 61 सिकल सेल रोगी फॉलोअप एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपस्थित हुए, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, आवश्यक जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। रोगियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, दवा सेवन, टीकाकरण तथा जटिलताओं की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई।

सिकल सेल उन्मूलन अभियान में युवाओं एवं समाज की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 5 "सिकल मित्र" नामित किए गए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को भी "सिकल मित्र" के रूप में जोड़ते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सिकल सेल जागरूकता, स्क्रीनिंग तथा विवाह पूर्व सिकल सेल कार्ड मिलान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने   का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. अरुण जयसिंहपूरे, श्री राजेश आहूजा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, डॉ. अंकिता सीते सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विशेष शिविर में सिकल सेल एनीमिया की जांच, रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सिकल सेल रोग की पहचान, समय पर उपचार, नियमित जांच एवं अनुवांशिक परामर्श के महत्व पर जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में बैतूल जिले में विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल स्क्रीनिंग, रोगियों की पहचान, उपचार, फॉलोअप एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे सिकल सेल की जांच अवश्य कराएं, अपने सिकल सेल स्टेटस की जानकारी रखें तथा विवाह पूर्व सिकल सेल कार्ड का मिलान अवश्य करें। जागरूकता, समय पर जांच एवं जनभागीदारी के माध्यम से ही सिकल सेल मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#WorldSickleCellDay
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #विश्व_सिकल_सेल_एनीमिया_दिवस : जिला चिकित्सालय में जागरूकता, परामर्श एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बैतूल में शुक्रवार को सिकल सेल एनीमिया के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, रोगियों को परामर्श प्रदान करने तथा स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य श्री सुधाकर पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। अतिथियों ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन के लिए जिले में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित नागरिकों को जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंकिता सीते द्वारा बैतूल जिले में संचालित सिकल सेल नियंत्रण एवं उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने जिले में अब तक किए गए स्क्रीनिंग कार्य, रोगी पहचान, फॉलोअप व्यवस्था, उपचार सेवाओं तथा जनजागरूकता गतिविधियों की उपलब्धियों से अतिथियों को अवगत कराया। इस अवसर पर सिकल सेल की त्वरित एवं सटीक जांच में उपयोगी गैज़ेल मशीन का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों ने मशीन की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर इसकी उपयोगिता की सराहना की। विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल एवं डॉ. योगेश पंडाग्रे ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में सिकल सेल जांच सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से गैजेल मशीन उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान 61 सिकल सेल रोगी फॉलोअप एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए उपस्थित हुए, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श, आवश्यक जांच एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। रोगियों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, दवा सेवन, टीकाकरण तथा जटिलताओं की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई। सिकल सेल उन्मूलन अभियान में युवाओं एवं समाज की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 5 "सिकल मित्र" नामित किए गए। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को भी "सिकल मित्र" के रूप में जोड़ते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सिकल सेल जागरूकता, स्क्रीनिंग तथा विवाह पूर्व सिकल सेल कार्ड मिलान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अरुण जयसिंहपूरे, श्री राजेश आहूजा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, डॉ. अंकिता सीते सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विशेष शिविर में सिकल सेल एनीमिया की जांच, रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सिकल सेल रोग की पहचान, समय पर उपचार, नियमित जांच एवं अनुवांशिक परामर्श के महत्व पर जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन का राष्ट्रीय लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में बैतूल जिले में विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल स्क्रीनिंग, रोगियों की पहचान, उपचार, फॉलोअप एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे सिकल सेल की जांच अवश्य कराएं, अपने सिकल सेल स्टेटस की जानकारी रखें तथा विवाह पूर्व सिकल सेल कार्ड का मिलान अवश्य करें। जागरूकता, समय पर जांच एवं जनभागीदारी के माध्यम से ही सिकल सेल मुक्त समाज का निर्माण संभव है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #WorldSickleCellDay #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

➡️ समान नागरिक संहिता पर मंथन, हितधारकों और आमजन से लिए गए सुझाव

➡️ यूसीसी का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को समान अधिकार दिलाना - श्री बुधपाल सिंह

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य समाजिक कार्यकर्ता श्री बुधपाल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण जन परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च स्तरीय समिति के सदस्य श्री बुधपाल सिंह ने संहिता के प्रावधानों के विषय में विस्तार से जानकारी दी और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सुझाव एवं विचार प्राप्त किए।

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके,  विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, अनुसूचित जनजातीय आयोग के सदस्य श्री मंगल सिंह धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, नगर पालिका अध्यक्ष सारणी श्री किशोर बरदे, जनपद सदस्य श्री शैलेश कुंभारे, कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे सहित गणमान्य नागरिक, राजनैतिक दल,बार काउंसिल, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठन तथा सभी समुदाय के प्रतिनिधि एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

बैठक को संबोधित करते हुए समिति सदस्य श्री बुधपाल सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता का प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद-44 में किया गया है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समानता, न्याय और कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि गोवा में आजादी के पहले से ही समान नागरिक संहिता लागू है और गोवा के 1961 में भारत में विलय के बाद भी यह व्यवस्था जारी रखी गई। वर्तमान में उत्तराखंड, गुजरात और असम जैसे राज्यों में भी यूसीसी लागू है तथा मध्यप्रदेश इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्था में जनजातीय समुदाय की परंपराओं को देखते हुए, अनुसूचित जनजातियों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। श्री बुधपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण एवं लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषय विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों के अंतर्गत आते हैं। यूसीसी का उद्देश्य इन विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे महिला और पुरुष दोनों को समान अधिकार प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि यूसीसी लागू होने से उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी। यह कानून किसी भी धर्म की पूजा-पद्धति या धार्मिक गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी जाति और धर्म के लोगों को समान अधिकार उपलब्ध कराना है। 

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने सभी धर्म, संप्रदाय और नागरिकों को यूसीसी लागू करने के सम्बन्ध खुलकर अपने परामर्श देने का आग्रह किया। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि महिला शिक्षित होगी तभी वे आगे की पीढ़ी को शिक्षित और समृद्ध बन सकती है। इसलिए किसी भी समाज और देश के विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण अत्यावश्यक है। बैठक में उपस्थित नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने विवाह एवं विवाह विच्छेद के लिए , महिलाओं के विभिन्न अधिकारों पर सुझाव दिए गए। अनुच्छेद-44 एवं यूसीसी के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के सुझाव भी दिए गए।

समिति सदस्य श्री बुधपाल सिंह ने बताया कि जो लोग बैठक में अपने सुझाव प्रस्तुत नहीं कर सके हैं, वे ucc.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर यूसीसी का प्रारूप तैयार किया जाएगा, जिसे विधि विभाग की सहमति के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विचारों को समाहित करते हुए आगे की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ समान नागरिक संहिता पर मंथन, हितधारकों और आमजन से लिए गए सुझाव ➡️ यूसीसी का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को समान अधिकार दिलाना - श्री बुधपाल सिंह मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य समाजिक कार्यकर्ता श्री बुधपाल सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण जन परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च स्तरीय समिति के सदस्य श्री बुधपाल सिंह ने संहिता के प्रावधानों के विषय में विस्तार से जानकारी दी और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सुझाव एवं विचार प्राप्त किए। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके, विधायक आमला डॉ योगेश पंडाग्रे, अनुसूचित जनजातीय आयोग के सदस्य श्री मंगल सिंह धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर, नगर पालिका अध्यक्ष सारणी श्री किशोर बरदे, जनपद सदस्य श्री शैलेश कुंभारे, कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे सहित गणमान्य नागरिक, राजनैतिक दल,बार काउंसिल, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठन तथा सभी समुदाय के प्रतिनिधि एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए समिति सदस्य श्री बुधपाल सिंह ने कहा कि समान नागरिक संहिता का प्रावधान भारतीय संविधान के अनुच्छेद-44 में किया गया है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समानता, न्याय और कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि गोवा में आजादी के पहले से ही समान नागरिक संहिता लागू है और गोवा के 1961 में भारत में विलय के बाद भी यह व्यवस्था जारी रखी गई। वर्तमान में उत्तराखंड, गुजरात और असम जैसे राज्यों में भी यूसीसी लागू है तथा मध्यप्रदेश इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित व्यवस्था में जनजातीय समुदाय की परंपराओं को देखते हुए, अनुसूचित जनजातियों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। श्री बुधपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में विवाह, विवाह विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण एवं लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषय विभिन्न व्यक्तिगत कानूनों के अंतर्गत आते हैं। यूसीसी का उद्देश्य इन विषयों पर सभी नागरिकों के लिए समान कानूनी व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे महिला और पुरुष दोनों को समान अधिकार प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि लोगों को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि यूसीसी लागू होने से उनकी धार्मिक स्वतंत्रता प्रभावित होगी। यह कानून किसी भी धर्म की पूजा-पद्धति या धार्मिक गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी जाति और धर्म के लोगों को समान अधिकार उपलब्ध कराना है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उईके ने सभी धर्म, संप्रदाय और नागरिकों को यूसीसी लागू करने के सम्बन्ध खुलकर अपने परामर्श देने का आग्रह किया। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि महिला शिक्षित होगी तभी वे आगे की पीढ़ी को शिक्षित और समृद्ध बन सकती है। इसलिए किसी भी समाज और देश के विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण अत्यावश्यक है। बैठक में उपस्थित नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने विवाह एवं विवाह विच्छेद के लिए , महिलाओं के विभिन्न अधिकारों पर सुझाव दिए गए। अनुच्छेद-44 एवं यूसीसी के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के सुझाव भी दिए गए। समिति सदस्य श्री बुधपाल सिंह ने बताया कि जो लोग बैठक में अपने सुझाव प्रस्तुत नहीं कर सके हैं, वे ucc.mp.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर यूसीसी का प्रारूप तैयार किया जाएगा, जिसे विधि विभाग की सहमति के बाद विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के विचारों को समाहित करते हुए आगे की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

➡️ #विश्व_सिकल_सेल_दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर (खण्डवा) में माननीय राष्ट्रपति महोदया, माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में सिकल सेल एनीमिया से जूझ रहे मरीजों के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक लघु फिल्म का विमोचन किया गया।

गर्व का विषय है कि इस फिल्म में बैतूल जिले के सिकल सेल योद्धा ऋषि झरबड़े की संघर्ष, साहस और उम्मीद से भरी कहानी को भी स्थान मिला। फिल्म की कुछ महत्वपूर्ण शूटिंग जिला चिकित्सालय बैतूल में संपन्न हुई।

फिल्म में डॉ. अंकिता , जिला सिकल सेल नोडल अधिकारी, बैतूल द्वारा सिकल सेल मरीजों एवं उनके परिजनों को रोग के प्रति जागरूकता, परामर्श (Counselling) एवं जेनेटिक काउंसलिंग प्रदान करते हुए भी दर्शाया गया है, जिससे समय पर जांच, उचित उपचार एवं जागरूक निर्णय लेने का संदेश समाज तक पहुँच सके।

यह लघु फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि सिकल सेल मरीजों के संघर्ष, उनके साहस और बेहतर जीवन की उम्मीद का सशक्त प्रतिबिंब है। बैतूल जिले के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है कि जिले के प्रयासों और एक सिकल सेल योद्धा की प्रेरक यात्रा को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली।

"जागरूकता, परामर्श और समय पर उपचार ही सिकल सेल के विरुद्ध सबसे बड़ी शक्ति है।"

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#WorldSickleCellDay #SickleCellMission #Betul #GeneticCounselling #DistrictHospitalBetul #SickleCellWarrior
#JansamparkMP 
#बैतूल

➡️ #विश्व_सिकल_सेल_दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर (खण्डवा) में माननीय राष्ट्रपति महोदया, माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति में सिकल सेल एनीमिया से जूझ रहे मरीजों के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक लघु फिल्म का विमोचन किया गया। गर्व का विषय है कि इस फिल्म में बैतूल जिले के सिकल सेल योद्धा ऋषि झरबड़े की संघर्ष, साहस और उम्मीद से भरी कहानी को भी स्थान मिला। फिल्म की कुछ महत्वपूर्ण शूटिंग जिला चिकित्सालय बैतूल में संपन्न हुई। फिल्म में डॉ. अंकिता , जिला सिकल सेल नोडल अधिकारी, बैतूल द्वारा सिकल सेल मरीजों एवं उनके परिजनों को रोग के प्रति जागरूकता, परामर्श (Counselling) एवं जेनेटिक काउंसलिंग प्रदान करते हुए भी दर्शाया गया है, जिससे समय पर जांच, उचित उपचार एवं जागरूक निर्णय लेने का संदेश समाज तक पहुँच सके। यह लघु फिल्म केवल एक कहानी नहीं, बल्कि सिकल सेल मरीजों के संघर्ष, उनके साहस और बेहतर जीवन की उम्मीद का सशक्त प्रतिबिंब है। बैतूल जिले के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है कि जिले के प्रयासों और एक सिकल सेल योद्धा की प्रेरक यात्रा को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली। "जागरूकता, परामर्श और समय पर उपचार ही सिकल सेल के विरुद्ध सबसे बड़ी शक्ति है।" CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #WorldSickleCellDay #SickleCellMission #Betul #GeneticCounselling #DistrictHospitalBetul #SickleCellWarrior #JansamparkMP #बैतूल

Betul, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026

➡️ मां तुझे प्रणाम योजना के तहत युवाओं का दल महाकौशल भ्रमण के लिए जबलपुर रवाना

मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं का एक दल महाकौशल अंचल के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के भ्रमण के लिए शुक्रवार को जबलपुर के लिए रवाना हुआ। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की भावना जागृत करना है।

युवा दल की रवानगी के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, श्री कृष्णा गायकी, श्री चाणक्य राखड़े ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना मध्यप्रदेश शासन की एक अनूठी पहल है, जो युवाओं को हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र प्रेम से जोड़ती है। श्री कृष्णा गायकी  ने युवाओं से इस भ्रमण से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

➡️ महाकौशल के ऐतिहासिक और प्राकृतिक वैभव को जानेंगे युवा

जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत 19 जून से हुई है। दल अपने भ्रमण के दौरान जबलपुर के प्रसिद्ध भेड़ाघाट, चौसठ योगिनी मंदिर और पंचवटी जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेगा। इसके पश्चात दल मंडला के लिए प्रस्थान करेगा, जहां उन्हें विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में सफारी कराई जाएगी। यह दल 21 जून 2026 को मंडला से वापस लौटेगा। श्रीमती कुरील ने सभी युवाओं को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सावधानी बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अतिथियों द्वारा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान खेल विभाग के समन्वयक, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ मां तुझे प्रणाम योजना के तहत युवाओं का दल महाकौशल भ्रमण के लिए जबलपुर रवाना मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत जिले के युवाओं का एक दल महाकौशल अंचल के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों के भ्रमण के लिए शुक्रवार को जबलपुर के लिए रवाना हुआ। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण की भावना जागृत करना है। युवा दल की रवानगी के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, श्री कृष्णा गायकी, श्री चाणक्य राखड़े ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना मध्यप्रदेश शासन की एक अनूठी पहल है, जो युवाओं को हमारी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र प्रेम से जोड़ती है। श्री कृष्णा गायकी ने युवाओं से इस भ्रमण से प्राप्त अनुभवों को अपने जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। ➡️ महाकौशल के ऐतिहासिक और प्राकृतिक वैभव को जानेंगे युवा जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत 19 जून से हुई है। दल अपने भ्रमण के दौरान जबलपुर के प्रसिद्ध भेड़ाघाट, चौसठ योगिनी मंदिर और पंचवटी जैसे प्रमुख दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेगा। इसके पश्चात दल मंडला के लिए प्रस्थान करेगा, जहां उन्हें विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क में सफारी कराई जाएगी। यह दल 21 जून 2026 को मंडला से वापस लौटेगा। श्रीमती कुरील ने सभी युवाओं को यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और सावधानी बरतने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अतिथियों द्वारा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान खेल विभाग के समन्वयक, प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026