उरई: अज्ञात डीसीएम चालक पर एंबुलेंस में टक्कर मारने व चालक को घायल करने के मामले में उरई कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Orai, Jalaun | Mar 2, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को एंबुलेंस चालक ने मामले की तहरीर देते हुए बताया कि वो एम्बुलेंस लेकर जा रहा था, तभी अज्ञात डीसीएम ने एम्बुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और चालक भी घायल हो गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात डीसीएम चालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।