गोविंदगढ़: रामगढ़ में पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों ने सुना विकसित भारत का संकल्प
रामगढ़ कस्बे की नगर पालिका परिसर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाड़मेर जिले की पचपदरा रिफाइनरी सहित विभिन्न राष्ट्रीय विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। स्मार्ट एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी जन प्रतिनिधि और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।