सांगोद: कोटा जिला देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली
Sangod, Kota | Jul 9, 2026 सांगोद के ईदगाह मैदान स्थित मौलाना अबुल आजाद भवन में आयोजित समारोह में कोटा जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की गुरुवार को दोपहर करीब 2बजे शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष असरार अहमद ने किया।