5 सितंबर को गुढ़ियारी में मचेगी दही हांडी की होड़, विजेता को 15 लाख का इनाम
रायपुर के गुढ़ियारी में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 5 सितंबर को 16वें वर्ष का भव्य दही हांडी उत्सव आयोजित किया जाएगा। अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड में होने वाले इस आयोजन में दही हांडी प्रतियोगिता के विजेता दल को 15 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने बताया, छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों की गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी। अब तक करीब 26 पुरुष और महिला गोविंदा टोलियों के पंजीयन की जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम का खास आकर्षण मशहूर सिंगर B Praak, अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा और छत्तीसगढ़ की लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुतियां रहेंगी। पुरुष दही हांडी, महिला दही हांडी और ग्रीस युक्त खंभा दही हांडी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
#RaipurNews #DahiHandi #BPraaq #Janmashtami #ChhattisgarhNews
Raipur, Raipur | Aug 31, 2026