गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में व्यापारी के मुनीम के साथ मारपीट कर ढाई लाख रुपए लूट ले गई बाइक सवार बदमाश
गोविंदगढ़ के रामगढ़ गोविंदगढ़ सड़क मार्ग पर सिरमौर गांव में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे स्थित पुलिया से तीन बाइक सवार बदमाश गोविंदगढ़ में घी के व्यापारी नेमी के मुनीम धनीराम पुत्र बलराम के साथ मारपीट कर, ढाई लाख रूपए लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित का घूमने की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया।