गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ पुलिस के द्वारा ठगी के पैसे निकालने पर कमीशन देने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पकड़ा
गोविंदगढ़ पुलिस के द्वारा ठगी के पैसे विभिन्न एटीएम से निकलवाने के कमीशन देने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड याहया खान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के द्वारा पुलिस के सामने अहम खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि जिस व्यक्ति का एटीएम होता था। उसे 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाते थे, जो युवक पैसे निकालते थे। उसे निकाली गई राशि का 5% कमीशन मिलता था।