भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में एएनटीएफ और पुलिस ने 850 ग्राम अफीम के साथ जोधपुर के तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी सप्लाई की फिराक में था
जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 850 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। यह कार्रवाई शहर के संतोषी माता मंदिर रोड क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी सप्लाई देने की तैयारी में खड़ा था।