कौंच: कोंच में कार समेत लापता युवक की पत्नी ने थाना समाधान दिवस में लगाई गुहार, ससुर पर धमकी देने का आरोप लगाया
Konch, Jalaun | Apr 25, 2026 कोंच कोतवाली में समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने पति के कार सहित लापता होने और ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत शनिवार दोपहर 1:30 बजे दर्ज कराई है, लाजपत नगर निवासिनी रीना बेगम ने बताया कि उनके पति शराफत 2 अप्रैल से कार समेत गायब हैं, पति पर कर्ज होने के कारण लेनदार घर आकर पैसे मांग रहे हैं, महिला ने ससुर पर धमकाने का आरोप लगाया है।