सादाबाद: ऊँचा गांव के पास पेट्रोलिंग कर रहे बाइक सवार 3 विद्युत कर्मियों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीनों हुए घायल
सादाबाद क्षेत्र के रसमई बिजली घर पर तैनात तीन विद्युतकर्मी ऊंचा गांव के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। राधा स्वामी सत्संग भवन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण और साथी कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।