उज्जैन शहर: उज्जैन के रामघाट पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं, कई असामाजिक तत्वों का जमावाडा लगा रहता
उज्जैन के रामघाट पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। कई असामाजिक तत्वों का जमावाडा लगा रहता है। जिसके कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं ने उचित व्यवस्था की मांग प्रशासन से की है। श्रद्धालुओं ने जानकारी देते हुए बताया कि रामघाट पर देश भर से प्रतिदिन सैकडों की तादात में श्रद्धालु आते है।