सुल्तानगंज: सुबह-सुबह काल बनकर आई रफ्तार: फोरलेन बायपास पर खड़े ट्रक से भिड़ा ट्रक, चालक की मौत
सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित गंगटी स्टंडीह के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई। सुबह करीब छह बजे मोतिहारी की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक मुंगेर मिर्जाचौकी फोरलेन के सुल्तानगंज गंगटी स्टंडीह बाईपास पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस