बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल परिसर में यक्ष्मा (टीबी) रोगियों के बीच पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) श्रुति राजलक्ष्मी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान कुल 26 यक्ष्मा रोगियों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया।