परसवाड़ा: ईंट रखने के विवाद में पुत्र के सामने पिता सैलून संचालक की मौत, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार
परसवाड़ा थाना से महज 100 मीटर दूर रविवार सुबह ईंट रखने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में सैलून संचालक अनिल गोले (53 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मोहगांव निवासी अनिल गोले अपने पुत्र मनीष गोले (29 वर्ष) के साथ पुराने अस्पता